उसको भी तन्हा कर देंगे
घर कर गया वो दिल में जैसे इसका वही हक़दार हो
कर गया हर दरवाज़ा बंद कि कोई दाखिल ही ना हो
फिर क्यूं छोड़ गया ऐसे जैसे कोई दो दिन का मेहमान हो
बस छोड़ गया निशां पैरों के
और गुज़र गया मेरी ज़िन्दगी से इस तरह
जैसे ये कोई रास्ता आम हो
दुआ है बस खुदा से
बस एक बार वापस आ जाये वो मेरी ज़िन्दगी में
भूल जायेगा हुनर वो दिलों से खेलने का
उसकी नस नस में महोब्बत भर देंगे
कर लेंगे हम भी उसके दिल पे दावा
और दिखा के प्यार बेइंतहां उसे फिर तन्हा कर देंगे
बस इस बार उसे खाली ना जाने देंगे
जो कुछ मिला है उससे सब संभाल के रखा है
वो मर्ज़ वो दर्द उसके नाम भी कर देंगे
By : Savita Savi
एक बार आ गये तेरे झांसे में
हर बार नहीं आयेंगे
कर ली अपने हिस्से की महोब्बत
अब दोबारा नहीं कर पाएंगे
टूटा बिखरा जो भी था मेरे पास
सभी सौंप दिया तुझे
अब कुछ नहीं बचा
जो तुझपे लुटा पाएंगे
बहुत हँसते रहे तेरे दिए हर दर्द पे
मुस्कुराहट का दिखावा
अब हर बार नहीं कर पाएंगे
ऐतबार इतना किया तुझपे
कि किसी और पे अब ऐतबार नहीं कर पाएंगे
© Savita Savi
वो वक़्त गुज़ार रहा था और हम इश्क़ समझ बैठे
वो दिखाता रहा अपनापन और
हम परत दर परत ये दिल खोल बैठे
अब वो अब गया था हमसे
और हम उसकी आदत लगा बैठे
By : Savita Savi
यूं ही लगती हैं बस तन्हा ये तन्हाइयां
ये जाने कितने अल्फाज़ लिए होती हैं
रूबरू नहीं होती भले किसी से
पर जाने कितने ख़्यालात लिए होती हैं
कभी ये मायूसी का तो कभी
मुस्कुराहट का किरदार लिए होती हैं
यूं ही दिखती हैं बस तन्हा ये तन्हाइयां
जाने कितने दर्द और कितने इल्ज़ाम लिए होती हैं
जाने कितने धोखे और कितने करार लिए होती हैं
© Savita Savi
*******************************
Please read my quotes & watch my YouTube video by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "S"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
1 Comments
Awesome.
ReplyDelete