Welcome to IconicQuote. Search your name by Alphabet. Open your page via Url. Read your favorite writer's Quote.

Search your name

कविताएं - Harshita Saha


ज़िन्दगी के उस पड़ाव पर हूँ कि कोई मेरे पास नही है,
छोड़ जाते है सब मुझे इसलिए अब कोई खास नही है,

सिर्फ दिखावट के कुछ लोग ही बचे है मेरी ज़िंदगी मे,
कोई अब अपना भी कहे तो उसमें वो एहसास नही है।

दिखावे के लिए मुझे प्यार करने वाले भी है मेरे पास,
पर इस झूठे प्यार में सच्चे रिश्ते की वो मिठास नही है।

दुनिया को दिखाने के लिए हँसना मुस्कुराना पड़ता है,
मुस्कान देख के नही कह सकते कि मन उदास नही है।

रंग बिरंगे कपड़े पहन के हम खुश दिख तो सकते है,
मन की उदासी छुपा सके ऐसा कोई लिबास नही है।

खुद से प्यार करना बखूबी सीख लिया है 'मनीषी' ने,
यहाँ किसी से भी प्यार मिलने की कोई आस नही है।

©️Harshita Saha
Insta:_harsh.ita_6301_


नारी 

जानो तुम नारी को जानो।
 देवी तुम नारी को मानो।। 
 नारी ही है काली दुर्गा।
 समय आने पर करती श्रंगार दुष्टों का।। 
 नारी से है जन और धरती। 
 नारी ही जग में रंग भरती ।। 
 नारी परिवार का कल्याण है करती।
 देवियों की देवी नारी है आदि शक्ति।। 
 समाई नारी में दुनिया सारी। 
 नारी ही है सब दुष्टों पर भारी।। 
 नारी को पुजो नारी को जानो ।
देवी तुम नारी को मानो।। 
 नारी जग में नए रंग भरेगी। 
 नारी जग का कल्याण करेगी।।

Harshita Saha
Insta:_harsh.ita_6301_

शिक्षक

शिक्षक वो होता है 

जो हमारे चरित्र के निर्माण में सबसे बड़ा उतरदायी होता है 

गुरु की अच्छी शिक्षा एक शिष्य के लिए फलदाई होती है 

शिक्षक हमारा वो साथी होता है जो हमे ज्ञान कराता है। 

हमे हमारी उचाइयो के लिए रास्ते पर चलना सीखता है 

हमारी जिंदगी की डोर कही न कही हमारे शिक्षको के हाथो में होती है।

शिक्षक से अपने शिष्य का एक बहुत गहरा रिश्ता होता है।

शिक्षक हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक होता है।

शिक्षक कभी स्वार्थी नही होते है ।उनका मकसद अपने शिष्यों का सही मार्गदर्शक करना होता है 

   

~हर्षिता साहा 

~Harshita Saha 

Insta:_harsh.ita_6301_ 

Happy teachers day

माँ


नींद में तू ,

हर सांस में तू ।

हर हाल में तू, 

हर हालात में तू 

मेरी जान है तू, 

मेरी आन है तू ,

मेरी शान है तू, 

मेरी मां महान है तू,

तेरे बिना न जीना है ।, 

मुझे तेरे संग ही रहना है ।

तेरे लिए ही जीना है ।

मेरी आन है तू ,

मेरी जान है तू मेरी शान है तू, 

मेरी माँ महान है तू ,

तेरे लिए ही मरना है। 


लोग कितने आते है ।

लोग कितने जाते है ।

कुछ साथ देते है ,

कुछ बीच में ही छोड़ जाते हैं, 

कुछ बदल जाते है ,

कुछ अपनी औकात दिखा जाते है ,

बस तू ही तो है ।

माँ जो जिंदगी भर साथ देती है ,

अपनी आंचल से ढक कर रखती है ,

छत हो या न हो फर्क न पड़ने देती है,

माँ तू सच में महान होती है।


©Harshita Saha


*******************************

Please read my quotes by....

Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "H"
Clicking on the tag of my name

You can bookmark this page in your browser to open my page directly.

Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.

Please give your feedback in Comment section.

Thanks.... 😊😊


**Tell about IconicQuote or
**Share the link  with your friends to join IconicQuote

Post a Comment

0 Comments

Thanks for visiting to IconicQuote.Search your name by Alphabet.Open your page via Url.Read your favorite writer's Quote.