Welcome to IconicQuote. Search your name by Alphabet. Open your page via Url. Read your favorite writer's Quote.

Search your name

कविता (Volume 1 ) - Joyous Jaya Rauniyar


⋇⋆✦⋆⋇ ख़ास एहसास   ⋇⋆✦⋆⋇ 

क्या कहूँ, क्या ना कहूँ 
उलझन में हूँ 
इस दर्द-ए-दिल में आज प्यार भर आया है,
जिसको कहना है, उसे ना जाने कैसे कहूँ 

हां, थे ज़ख़्मी हम पर अब ज़ख्मो पे मरहम लगाया है,
उसकी आदत ने इन्हे चुपके से गुम कर दिया है l
उसका होना जैसे एक नयी उम्मीद मिली हो मुझे ज़िन्दगी जीने कों,
वरना ये फूल तो कब का तैयार था मुरझा के गिरने कों l

जाने कैसे मुझ पे जैसे से एक जादू हुआ है,
मेरी बस इधर उधर भटकने वाले सफ़र कों आज कोई मंज़िल दिख रही है l

देखो, जाने कहां से ये मुस्कान हर बार मेरे होंठो पे आ जाती है,
उसकी मुस्कान जैसे मेरे दिल में एक आस जगा देती है l

प्यार, महोब्बत, इश्क़ से कुछ मुझे ज्यादा हुआ हैl
पर हमेशा से उनसे बस दोस्ती का इरादा हुआ है l
साथ जो चाहिए जो उसका हमेशा मुझे, बस इस लिए उसका कहना ही मान लूं बस ये इरादा हुआ है l

डर लगता है कभी कहीं कुछ गलतफहमी ना हो जाये,
इस दुनिया के भीड़ में हम ना खो जायें l
कदम और बातें हर बार सोच के रखता हूँ,
कहीं हमारा रिश्ता ना अधूरा कहलाये
  या हमारे रिश्ते का नीव ना खो जाये l

सच्ची दोस्ती का उसूल निभाया जा रही है,
जाने कभी कुछ भी हो वजह-बेवजह
कुछ मुस्कान हमें दिए जा रही है,
कभी ख़ुद वो मुस्कुरा रही है ll

©®Joyous Jaya Rauniyar 

⋇⋆✦⋆⋇ शौक़ नहीं है मुझे  ⋇⋆✦⋆⋇ 

की खेल कूद,मज़ाक,
मौज मस्ती -
जिद्द और दोस्तों से यूंही शर्त लगाने और उन्हें
पूरी करने के उम्र में ,
जिम्मेदार कहा जा रहां हूं l
जो खुद का घर, परिवार, सब छोड़,
बहुत दूर आया हूं l

या मेरे सपनो के खातिर,
हो कर मजबूर आया हूं l
सुनो, शौक़ नहीं है मुझेl

की वहाँ कमरा खाली है मेरा,
और मै यहाँ फर्श पे सोता हूं l
की वहाँ एक कमरे में अकेला था,
यहाँ मैं दस के साथ भी तन्हा सा होता हूं l
सुनो, शौक़ नहीं है मुझेl

घर पर पापा के पैसे की गिनती कम, 
और ज़रूरत की ज़्यादा होती थी,
यहाँ मज़े के लिए यूंही कुछ पैसे उड़ाना पड़ता है l

माँ दिन रात मैं जो, जैसा कहूं बनाके 2-4 दफा कुछ ना कुछ खिला दिया करती थी,
यहाँ एक से दो बार जला या थोड़ा अच्छा ही मिल जाए तो ख़ुशी होती है l
सुनो, शौक़ नहीं है मुझे l

की घर पे पराठे, सब्जी, दही, चीनी, सलाद और जाने क्या क्या मिलता था,
की घर पे पराठे, सब्जी, दही, चीनी, सलाद और जाने क्या क्या मिलता था,
इम्तिहान देने जाने से पहले l
यहाँ भूखे पेट,वक़्त पर पहुंच जाऊ बस यही सोच :
थोड़ा
जल्दी कमरे से निकल आया हूं l
सुनो, शौक़ नहीं है मुझेl

की वहाँ घर पे गाड़ी खड़ी धूल से गंदी हो रही होंगी,
 वहाँ घर पे गाड़ी खड़ी धूल से गंदी हो रही होंगी,
और हम धूल मिट्टी में यहाँ दूर दूर तक पैदल चल रहे है l
इस मंज़िल को पाने के सफ़र में,
ना जाने क्या क्या पीछे छोड़ आया हूं l
सुनो, शौक़ नहीं है मुझेl

भाई के लिए नये कपड़े,
माँ के लिए साड़ी और कंगन,
पापा के लिए चप्पल नये
लेके आऊंगा, कह के आया हूं l
खुद के लिए कुछ हो ना हो,
इन सब की उम्मीदों को टूटने ना दूंगा,
इसी लिए कमाने इतनी दूर आया हूं l

और देखा था जिन आंखो में बेटे के लिए गर्व
देखते थे माँ - पापा जब मेरी तरफ,
माँ - पापा ने जन्म के वक़्त कुछ सपने देखे थे,

बस हौसले के साथ
उन्हें पूरा कर मैं, वो बेटा बनने
इतने दूर आया हूं l
सुनो, शौक़ नहीं है मुझेl
सुनो, शौक़ नहीं है मुझे l 


⋇⋆✦⋆⋇ ज़िन्दगी ⋇⋆✦⋆⋇ 

ज़िन्दगी बनानेवाले क्यों ज़िन्दगी  
मे इतना संघर्ष भरा की 
लोगो को जीने से जादा सुकून
 आत्महत्या मे आने लगा l
 जो रास्ते मे इतने काटे चुबे, 
 दर्द से दोस्ती करना छोड़ क्यों 
 दर्द इतना हैँ इसका चिंतन बढ़ा l
क्यों इतने बयस्त हुए सब खुदमे ही
आपके साथ होने का सोच मिटने लगा l
यु बेजान रिश्ते उन्हें अनमोल लगे
और सच्चे त्याग और प्यार का मतलब 
उन्हें वेयरथ लगा l

क्या ज़रूरत थी हमें पैसे की तब,
 लेनदेन ही सही था जब 
 आज यही पैसे के पागल,
 भूल गए दोस्त प्यार और परिवारको l
 भवन की किसको ज़रूरत थी, 
 एक कमरे मे खुश थे हम 
 आज यही भवन की चाहत ने 
 बिखरा दिया परिवारों को l
क्यों इतना समझदारी भरी इंसानों मे, 
नये आवीसकर इतना सुकूनदायक हुवा, 
भूल गए ये जीने के सलीकहे को l

क्यों जोड़ा इतना उम्मीद लोगो से,  
आज रोना पड़ा खुदके लकीरो पे l
ज़िन्दगी तू क्यों इतनी कठिन हैँ,
यु चलते साथ तेरे भूल गयी जीना मैं l


ⓒJoyous Jaya Rauniyar

****************

Please read my quotes by....

Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "J"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.

Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.

Please give your feedback in Comment section.

Thanks.... 😊😊


**Tell about IconicQuote or
**Share the link  with your friends to join IconicQuote

*****************

Welcome Dear Writer

  Joyous Jaya Rauniyar

Thanks. for posting your first quote in IconicQuote. I wish you will post here regularly. Your all post will be shown in one page ...


You can share your link & quotes with your friends. 

You can also post poetry & stories too...


Thanks

(IconicQuote)


Post a Comment

0 Comments

Thanks for visiting to IconicQuote.Search your name by Alphabet.Open your page via Url.Read your favorite writer's Quote.