Welcome to IconicQuote. Search your name by Alphabet. Open your page via Url. Read your favorite writer's Quote.

Search your name

कविताएं (Volume 2) - RASHMI CHOUBEY

 

⋇⋆✦⋆⋇ चेहरे की उदासी ⋇⋆✦⋆⋇ 

चेहरे की उदासी।

चेहरे की उदासी से दिल की व्यथा जान ले,
सही मायने में सच्चा हमसफ़र हमदर्द वही।

बिना दर्द ब्यान किए जो रोने को सिराहना दे,
आपबीती तेरा कष्ट महसूस करे हमदम वही।

तेरे जज़्बातों को बगैर तोले-मोले तुझे मान दे,
आँखो से अश्क चुराकर ,हंसी भर दे हमचश्म वही।

#Saiyahi 
@saiyahi_rashmi 
@Rashmi ki kalam se


⋇⋆✦⋆⋇ 🏵हार से पहले हार नहीं।🏵 ⋇⋆✦⋆⋇ 

कोशिश किये बगैर आखिर क्यों ऐसे हार मानने को तैयार है,
ना सपनों पर यक़ीन, ना ही खुद हौसले पर अख़्तियार है।

हिम्मत से करता प्रस्थान , मत सोच मंजिल कितनी दुश्वार है,
सच्चे मन से जो किया प्रयास, ज़िदंगी का सदा मिटा अंधकार है।

कदापि नहीं,हार से पहले हार नहीं मान,उम्मीद बरकरार है,
मेहनत से तू जो न भागा,बेशक संसार प्रतीत गुलज़ार है।

आग और इम्तिहान से क्या डरना,तपना स्वर्ण सा बरकरार है,
किसने साथ दिया परखता चल, किसको तुझसे सरोकार है।

स्वयं के हौसले को बना बुलंद ,नहीं तो जीवन बेज़ार है,
हार मानने के पहले सिर्फ एक कोशिश और , ये करार है।

निराशाओं के बादल जरूर छटेंगे, रश्मियों ने दिया प्रमाण है,
तेरे कदम भी मंज़िल जरूर चूमेगी, परिश्रम पर ऐतबार है।

@Rashmi Ki Kalam Se✍
#saiyahicompositions 
#Saiyahi 


⋇⋆✦⋆⋇ इंन्द्रिया ⋇⋆✦⋆⋇ 

सोचती हूँ,
भला किसी का, ना कर सको
तो बुरा मत करना न सोचना,
यह रीत हर पीढ़ी चलाना,
सामाजिक जीवन अप्रतिम बनाना।

शब्दों पर अंकुश करना,
ना हो शब्द बाण से आहत मन,
बोल सको तो अच्छा बोलो
वर्ना बिना सोचे मुँह मत खोलो।

दृश्यों का दर्शन सचेत करना,
ना हो दर्शन पीड़ित रख आगाह नयन,
देखो दिखाओ तो स्नेहिल देखो
वर्ना बिना तथ्य जाने सच मत मानो।

श्रवण का ध्यान नियंत्रण करना,
ना हो श्रोता या स्वयं का मन मलीन,
जीवन में शब्द,भाषा,दृश्य ,सोच पर
संतुलित समागम से ही होगा संसार सुदंर।

#saiyahicompositions 
#Saiyahi 
#rashmi ki kalam se 


⋇⋆✦⋆⋇ डूबते हुए सूरज की तरह।  ⋇⋆✦⋆⋇ 

आसमान में जब दिनकर की लालिमा अपने ढ़लान पर हो,
तब मानो सूरज अस्त होने की तैयारी कर रहा हो।

सूर्यास्त से पहले इसके चेहरे पर इक खुशी है गोधुली से मिलने की,
सारा दिन तप कर थक गया वो,चाह है निशा की बाहों में समाने की।

डूबते हुए सूरज की तरह आशावान रहें,अंधेरा बहुत क्षणिक है,
कल हौसले से भरा सूर्योदय जिंदगी का केसरिया होना निश्चित है।

#saiyahi_rashmi 
#saiyahicompositions 
Rashmi Ki Kalam se


⋇⋆✦⋆⋇ उड़ती चिड़िया पहचानना ⋇⋆✦⋆⋇ 

हर किसी के बस की बात नहीं,उड़ती चिड़िया पहचानना,
इस हुनर से वाकिफ , जिसने कदम कदम पर अनुभव से सीखा जीना।

तजुर्बे से आता है इन्हें चेहरा देख दूसरों का मन पढ़ लेना,
बिना स्पष्ट किए रहस्मयी दिल की बातें जान जाना।

इनकी संगत में रह हम भी सीखते जीवन मूल्यों को समझना,
विषम परिस्थितियों से आगाह हो स्वयं को अनुरूप ढ़ाल लेना।
@saiyahi_rashmi 
@Rashmi ki kalam se


©RASHMI CHOUBEY

****************

Please read my quotes by....

Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "R"
Clicking on the tag of my name

You can bookmark this page in your browser to open my page directly.

Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.

Please give your feedback in Comment section.

Thanks.... 😊😊


**Tell about IconicQuote or
**Share the link  with your friends to join IconicQuote

Post a Comment

0 Comments

Thanks for visiting to IconicQuote.Search your name by Alphabet.Open your page via Url.Read your favorite writer's Quote.