⋇⋆✦⋆⋇ _*गुरू की महिमा*_ ⋇⋆✦⋆⋇
सभी गुरुजनों के श्री चरणों में मेरा सादर प्रणाम......
*माता पिता मेरे प्रथम गुरु,*
*दूजा गुरु परिवार।*
*संस्कार हमें यही से मिला,*
*मिली हमको पहचान।।*
जीवन में हम जिनसे भी सीखते हैं, वह हमारे गुरु हैं,हम एक नन्हीं सी चींटी भी हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।माता पिता हमारे प्रथम गुरु हैं,जिनसे हमारा अस्तित्व है,परिवार जहां से हमें संस्कार मिलते है, पहचान मिलती हैं ।शिक्षक हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैला कर अंधकार के तिमिर को दूर करते हैं हम गुरुवर के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करते हैं,तो सदैव हमें सफलता की उच्च शिखर प्राप्त होती है।
गुरु ज्ञान के सागर होते हैं,जिनकी कृपा अमृत की धार जैसी होती हैं।जो हमें पावन ज्ञान से भवसागर पार करा जाते हैं। जीवन के कठिन मार्ग सुगमता से चलना गुरुवर सिखलाते हैं। जब जब हम राह भटकने लगते हैं, तब तब हमें गुरुवर का सानिध्य मिलता है।
आदर्शों का पाठ पढ़ाकर गुरुवर हमारे अंतर्मन को प्रकाशमय करके आदर्शवादी बनाते हैं। हमें मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हैं।जिंदगी के इस सफर में सीखने के दौर में गुरु के मार्गदर्शन से ही हमें कामयाबी मिलती है। गुरु शिक्षा की बुनियाद रखकर प्रेरक विचार से हमारे भविष्य की नींव रखते हैं। हमें पुस्तक से ही नहीं अपितु अपने आसपास निहित वातावरण, परिस्थिति से भी सीख मिलती है वो भी हमारे गुरु हैं।
अपनी अमृतवाणी से हमारे अंतर्मन में ज्ञान ज्योतिपुंज जलाकर हमें ज्ञानवान बनाकर मंजिल तक पहुंचाती है।
भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी ने भी अपनी शिक्षा विश्वामित्र और वशिष्ठ जी से ग्रहण किया था, भगवान श्री कृष्ण जी ने भी अपनी शिक्षा गुरु संदीपनी जी से प्राप्त किया था,महाभारत काल में अर्जुन को गुरु द्रोणाचार्य ने एकाग्रता का पाठ पढ़ाया था,श्री कृष्ण जी ने कुरुक्षेत्र के मैदान में गीता का ज्ञान दिया था।हमारे वेद पुराणों में भी गुरु के ज्ञान का वर्णन है गोस्वामी तुलसीदास जी,कबीर दास जी,गुरु नानक जी सभी ने गुरुओं की महिमा को बतलाया है।
*गुरुवर का चरण हमारे माथे का चंदन है,*
*गुरु हमारा देव है गुरु हमारा पूजन है।*
*रामकृष्ण को भी शिक्षा गुरुवर ने दिया,*
*गुरुवर जैसा कोई नहीं गुरु को मेरा वंदन है।।*
गुरु हमारे वर्तमान को निखार कर हमारे भविष्य को सँवारता है,जीवन के गूढ़ रहस्यों को बतलाता है।
हमें अच्छे बुरे का ज्ञान कराकर सन्मार्ग में चलना सिखाता है इस धरा पर शिक्षक ज्ञान का अलख जगा कर उज्जवल भविष्य का निर्माण करता है। गुरु कोई भी रूप में हो सकते हैं हमारे माता-पिता हमारे मित्र सब हमारे गुरु होते हैं जो हमें संस्कार और संस्कृति सिखलाते हैं।
*बीते बचपन की हम याद पूरानी रखते है,*
*सोच भी हम कुछ यूं अंदाज़ सुहानी रखते है,*
*लोग जा रहे पाश्चात्य सभ्यता की ओर..*
*पर हम आज भी संस्कार पुरानी रखते है...!*
दया,सहिष्णुता अनुशासन इत्यादि गुणों के खान हमारे गुरुवर ज्ञान की गंगा प्रवाहित कर अपने ज्ञान के स्वर्णिम बूंदों से इस पतझड़ रूपी जीवन को हराभरा कर जाता है।
**करते नित आलोकित पथ हमारा,*
*ज्ञान का दीप जलाता है।**
*गणित विज्ञान हमको पढ़ाकर,*
*ज्ञान का दीप जलाता है।।*
*सभ्यता, संस्कृति के संरक्षक बन,*
*ज्ञान का दीप जलाता है।*
*दीपक सा जलकर रोशनी देकर,*
*ज्ञान का प्रकाश फैलाता है।।*
*"राष्ट्रनिर्माता शिक्षक हमको*
*भाग्य विधाता बना जाता है"*
आप सभी का चरण वंदन कर आशीर्वाद चाहती हूं
आप सभी को शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूँ।
आप सभी की लेखनी चिरंजीवी हो,भविष्य में यह मंच उच्च शिखरता को प्राप्त हो,ऐसी मेरी कामना है।
_एक नई उम्मीद और शुभकामनाओं के साथ.......!_
दीपमाला साहू
⋇⋆✦⋆⋇ बढ़ रही बेरोजगारी ⋇⋆✦⋆⋇
शीर्षक- बढ़ रही बेरोजगारी
ये कैसी लाचारी है,
बढ़ रही बेरोजगारी है।
आधुनिकता का अनुसरण कर रहा,
बेरोजगार प्रतिदिन बढ़ रहा।
आज के इस दौर में,
युवा दर दर भटक रहे।
हाथ मे डिग्रियां लेकर,
देखो शहर शहर भटक रहे।
मशीनरी से सिमटी दुनियां सारी,
देखो बढ़ रही बेरोजगारी।
आधुनिकता का दौर,
टेक्नोलॉजी का जमाना।
छीन रहा लाखों युवाओं का,
देखो रोजगार ये ज़माना।
शिक्षा पर पड़ी देखो सत्ता भारी,
रिश्वत से ही मिल रही रोजगारी।
इसी बीच कोरोना ने भी बरसाया कहर,
दौड़ती भागती ज़िन्दगी गई ठहर।
खुशियों पर लगा दुखों का पहर,
थम सा रह गया ये मुस्कुराता शहर।
दीपमाला साहू
छत्तीसगढ़
©DEEPMALA SAHU
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "D"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
*****************
Welcome Dear Writer
DEEPMALA SAHU
Thanks. for posting your first quote in IconicQuote. I wish you will post here regularly. Your all post will be shown in one page ...
You can share your link & quotes with your friends.
You can also post poetry & stories too...
Thanks
(IconicQuote)
0 Comments