⋆⋇✦⋆⋇ गुरु ⋇⋆✦⋇⋆
गुरु द्रोण की माटी की इक मूरत ने
एकलव्य को तीरंदाज बना दिया,
उसके तरकस के तीरों ने
श्वान का मुख बंद करा दिया,
गुरु संदीपनी के ज्ञान अमृत को
कृष्ण ने कंठ से लगा लिया,
यही ज्ञान को भगवत गीता द्वारा
सारे जग में फैला दिया,
चाणक्य के राजनीतिक ज्ञान को
चंद्रगुप्त ने जब अपना लिया
तब रंक से राजा का लक्ष्य पा लिया,
परमहंस ने नरेंद्र को जब
विवेक और आनंद का नवसंचार दिया,
तो विवेकानंद का आविष्कार हुआ,
अनंतकाल के ढेरों उदाहरण
हमको यही बताते हैं,
गुरु के सानिध्य में आकर
पत्थर भी पारस हो जाते हैं।
⋆⋇✦⋆⋇ एक दिन का पर्व ⋇⋆✦⋇⋆
जश्न-ए-आजादी पर्व
एक दिन मनाया जाता है,
स्मरण शहीदों का
एक दिन किया जाता है,
खून रगों में जोश का
एक दिन दौड़ाया जाता है,
तिरंगा हाथों में
एक दिन थामा जाता है,
संगीत देशभक्ति का कानों में
एक दिन डाला जाता है,
सर्वधर्म समभाव का अहसास
एक दिन दिलाया जाता है,
चिंतन देश के लिए
एक दिन किया जाता है,
एक दिन को फिर
एक साल के लिए
बिसरा दिया जाता है,
आजाद देश में आजादी पर्व
क्या ऐसे ही मनाया जाता है?
©ATAL KASHYAP
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "A"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
****************************
आप मेरी रचनाओं को मेरे नाम से या मेरे नाम के पहले अक्षर "अ","ब","स" से सर्च कर पढ़ और शेयर कर सकते हैं...
और यदि IconicQuote के पेज को बुकमार्क करतें हैं तो ये पेज आपके Browser से सीधे खुल जाएगा ।
आप अपने रचनाओं को अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं ...
कमेंट सेक्शन में हमें अपने राय, सुझाव अवश्य दें...
एक -दूसरें की रचनाओं को पढ़कर आप उनके रचनाओं पर टिप्पणी कर सकते हैं, जिससे उनका भी मनोबल बढ़ेगा...
अपनें दोस्तों में यह लिंक शेयर करें और उनको भी मौका दें,
IconicQuote से जुड़ने का...
धन्यवाद
0 Comments