⋇⋆✦⋆⋇ नववर्ष का स्वागत ⋇⋆✦⋆⋇
नववर्ष का स्वागत
****************
आइए! नववर्ष के स्वागत की
तनिक औपचारिकता निभाते हैं,
बड़ी बेशर्मी से अंग्रेज़ी नववर्ष
बड़े उत्साह से मनाते हैं,
भारतीय संस्कृति और परंपराओं से तो
हमारे हाथ पाँव जैसे फूल ही जाते हैं।
तभी तो हम अंग्रेजी नववर्ष का
स्वागत बड़े धूमधाम से करते हैं
हिंंदू नववर्ष हम
बड़ी आसानी से भूल जाते हैं।
एक जनवरी के नववर्ष के स्वागत में
जैसे अपने आपको भी भूल जाते हैं,
ठीक वैसे ही जैसे गैरों के लिए
अपनों को भी भूल जाते हैं,
आइए ! नववर्ष तुम्हारा स्वागत है
अपना जमीर बेंच बनावटी मुस्कान संग
बेशर्म बनकर ही सही स्वागत करते हैं,
अपना सम्मान, स्वाभिमान
गिरवी रखने में भला हम
कब,कहाँ पीछे रहते हैं।
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित
⋇⋆✦⋆⋇ नवरात्रि ⋇⋆✦⋆⋇
माँ महागौरी
***********
माँ जगदम्बे का अष्टम रूप
माँ महागौरी कहलाये,
श्वेत वस्त्र आभूषण से अलंकृत
माँ श्वेतांबरा भी कहाये।
चार भुजाओं वाली मैय्या
त्रिशूल डमरु संग सुहाए,
शंख, चंद्र, कुंद की महिमा
माँ के मन को भाये।
वृषभ वाहन धारिणी मैय्या
वृषारूढ़ा भी कहलाये,
न्यायप्रिय और शांत मुद्रा माँ की
मन को बहुत रिझाये।
माँ अन्नपूर्णा रूप में भी
माँ को पूजा जाये,
अमोघ फल दायिनी मैय्या
आठ वर्ष की आयु पाये।
विपरीत परिस्थिति हो कितनी
तनिक न चिंता करिए,
धैर्य करो धारण जीवन में
ये ही संदेश बताए।
✍सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा(उ.प्र.)
8115285921
©मौलिक, स्वरचित
*******
*माँ कालरात्रि*
***********
सप्तम रूप माँ जगदम्बे का
माँ कालरात्रि कहलाये,
शुभकारी फल देती मैय्या
शुभंकारी भी कहलाये।
रुप भयानक, डरावनी
पर भक्तों को नहीं कमी,
दुष्टों का विनाश है करती
काल विनाशिनी माँ।
भूत प्रेत सब दूर रहे
अग्नि, जल,शत्रु का न भय,
ग्रहबाधा का नाश करे
कालरात्रि माँ।
एकनिष्ठ, नियम,संयम से
पवित्र मन,वाणी,काया से,
जो भी माँ का ध्यान करे
माँ उसकी बाधाओं का
पल भर में ही नाश करे।
शुभफल देने वाली
विघ्नबाधा को हरने वाली,
जय कालरात्रि माँ
जय विघ्नविनाशिनी माँ।
🖋 सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित,
************
नवरात्रों में
माँ का दरबार सजेगा,
माँ के नवरूपों की पूजा होगी,
धूप दीप आरती होगी
हर ओर नया उल्लास होगा।
चारों ओर माँ के जयकारे गूँजेंगे
माँ की चौकियां सजेंगी
जागरण भी होंगे,
माँ को मनाने के सबके
अपने अपने भाव होंगे।
मगर इन सबके बीच भी
बेटियों पर अत्याचार होंगें
उनकी अस्मत लूटी जायेगी
उनकी लाचारी की कहानी
फिर हमें धिक्कारेगी।
हम फिर मोमबत्तियां जलायेंगे
संवेदना के भाव दर्शाएंगे,
पर कुछ करने का भाव
दृढ़ प्रतिज्ञ होकर नहीं दिखायेंगे।
नवरात्रों में बेटियों को पूजेंगे,
चरण पखारेंगे,माथे लगाएंगे,
टीका करेंगे, माला पहनाएंगे
आशीर्वाद की लालसा में
झोलियाँ फैलाएंगे,
अगले वर्ष का आमंत्रण भी
आज ही पकड़ायेंगे।
देवी माँ खूब रिझायेंगे
मगर ये सब करके भी हम
बेटी बहन की सुरक्षा, स्वाभिमान का
बस!संकल्प नहीं कर पायेंगे,
देवी माँ का पूजन करने की
हर बार की तरह इस बार भी
मात्र औपचारिकता निभायेंगे।
अपनी तसल्ली के लिए बस
देवी माँ के चरणों में हाजिरी लगायेंगे
जय माता दी जय माता दी का
शोर बस गुँजाएंगे।
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित,
⋇⋆✦⋆⋇ तिरंगा ⋇⋆✦⋆⋇
तिरंगा
✍✍✍✍✍
भारत की है शान तिरंगा
भारत की पहचान तिरंगा,
सेना का अभिमान तिरंगा
हर सबकी की है जान तिरंगा।
जन जन के प्राणों बसता
फहरे हिंदुस्तान तिरंगा,
शान न इसकी जाने पाये
जान भले ले जाय तिंरगा।
बड़े गर्व से फहर रहा है
हिम शिखरों पर देख तिरंगा,
टेढ़ी नजर डाले जो इस पर
पहुँँचाता शमशान तिरंगा।
बडा़ गर्व है हमको इस पर
जन जन का है प्राण तिरंगा,
भारत की हर सांस में बसता
भारत की है जान तिरंगा।
दुश्मन थर्राता है इससे
आँखे नहीं मिला पाता है,
टेढ़ी नजर जो इस पर डाले
ले लेता है जान तिरंगा।
✈सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा,उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित,
©Sudhir Srivastava
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "S"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
*************************
आप मेरी रचनाओं को मेरे नाम से या मेरे नाम के पहले अक्षर "अ","ब","स" से सर्च कर पढ़ और शेयर कर सकते हैं...
और यदि IconicQuote के पेज को बुकमार्क करतें हैं तो ये पेज आपके Browser से सीधे खुल जाएगा ।
आप अपने रचनाओं को अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं ...
कमेंट सेक्शन में हमें अपने राय, सुझाव अवश्य दें...
एक -दूसरें की रचनाओं को पढ़कर आप उनके रचनाओं पर टिप्पणी कर सकते हैं, जिससे उनका भी मनोबल बढ़ेगा...
अपनें दोस्तों में यह लिंक शेयर करें और उनको भी मौका दें,
IconicQuote से जुड़ने का...
धन्यवाद
Please share it with your friends using links
0 Comments