Welcome to IconicQuote. Search your name by Alphabet. Open your page via Url. Read your favorite writer's Quote.

Search your name

कविताएं - Adarshika Verma Nastik

 

 Beti ⋇⋆⋇⋆

नन्ही सी चिड़िया को अपनी अपने दम पर लड़ने दो
छोड़ जरा पंखों को मेरे नील गगन में उड़ने दो
कब तक कैद रहूंगी मां मैं नजरों की दीवारों में
जरा खोल दे बेड़ी मेरी नफरत की बाजारों में
डर लगता है मां तुमको भी आसमान में बाज बड़े
रखी नजर है पैनी मुझ पे घात लगाए हुए खड़े
बहुत हुई इतनी कायरता अब आवाज हमारी है
बड़े हौसले बड़े पंख अब उड़ने की तैयारी है
रख मुझ पर विश्वास जरा मां नजर बाज पर पड़ने दो
छोड़ जरा पंखों को मेरे नील गगन में उड़ने दो


 Dosti ⋇⋆⋇⋆

 इस दोस्ती का हर एक एहसास ही गजब है
देखकर हर कोई कहेगा ये दोस्ती ही अजब है
ए दोस्त तू मेरे जीवन का एक प्यारा हिस्सा है
तुझसे ही मेरी जिंदगी में जुड़ा एक अनमोल किस्सा है
हर दर्द हर खुशी सब सहे साथ साथ हैं
हमेशा ही कहा तुमने हम हर हाल में तुम्हारे साथ हैं
यही बात हमेशा मेरे दिल को छू जाती है
तुम्हारी याद हमेशा मेरी पलकों को सजाती है
दोस्ती से लेकर आज तक हर रिश्ता दिल से निभाया है
मेरी खोई हुई मुस्कान को तुमने फिर से जगाया है
हर एक बात को तुमने बखूबी समझाया है
मेरी गुम गई मुस्कुराहट को तुमने ही लौटाया है
हर हाल में खुश रहना तुमने ही सिखाया है
उतार चढ़ाव ये जिंदगी के तुमने ही तो बताया है
अगर हाल ना मिले तुम्हारा तो बहुत याद सताती है
ये आंखें कुछ वक्त में ही बारिश सी रो जाती हैं
अपनी दोस्ती के प्यारे से बीच उम्र भर बोना चाहती हूं
बहुत कुछ खोया है मैंने ए दोस्त अब तुम्हें न खोना चाहती हूं 


 Papa ⋇⋆⋇⋆

 हर सपनों के मेरी एक ऐसी आशा है
ख्वाबों को संजोए जो दिल की अभिलाषा है
कुछ कहे बिना समझें हर बात को जो मेरी
है नहीं किसी की वो मेरे पिता की भाषा है


 हिंद की जान ⋇⋆⋇⋆

 जरा सूरत मेरे हिंद की नजरिए से अगर देखो
अनूठा है वतन मेरा तिरंगे की रवानी है
रखें संगीन पर तन को समर में जान जो दे दें
यहां नस-नस में वीरों के वहीं दिलकश जवानी है
मां का आंचल कभी छूटे रात रो-रो के गुजरे तो
कभी सीने में है गोली कभी आंखों में पानी है
दर्द छूकर चमन गुजरे वीर की जान जो जाए
मेरे हिंद के लिए ही तो समर्पित जिंदगानी है
मिले जिनके नहीं टुकड़े तिरंगा बन कफन रोया
कहो तो ये जिंदगी है कहानी ये कहानी है
  


©Adarshika Verma Nastik

****************

Please read my quotes by....

Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "A"
Clicking on the tag of my name

You can bookmark this page in your browser to open my page directly.

Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.

Please give your feedback in Comment section.

Thanks.... 😊😊


**Tell about IconicQuote or
**Share the link  with your friends to join IconicQuote

****************************


आप मेरी रचनाओं को मेरे नाम से  या मेरे नाम के पहले अक्षर  "अ","ब","स" से सर्च कर पढ़ और शेयर कर सकते हैं...

और यदि  IconicQuote के पेज को बुकमार्क करतें हैं तो ये पेज आपके Browser से सीधे खुल जाएगा ।

आप अपने रचनाओं को अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं ...

कमेंट सेक्शन में हमें अपने राय, सुझाव अवश्य दें...

एक -दूसरें की रचनाओं को पढ़कर आप उनके रचनाओं पर टिप्पणी कर सकते हैं, जिससे उनका भी मनोबल बढ़ेगा...

अपनें दोस्तों में यह लिंक शेयर करें और उनको भी मौका दें,
IconicQuote से जुड़ने का...


धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments

Thanks for visiting to IconicQuote.Search your name by Alphabet.Open your page via Url.Read your favorite writer's Quote.