Welcome to IconicQuote. Search your name by Alphabet. Open your page via Url. Read your favorite writer's Quote.

Search your name

कविताएं (Volume 2)- Kajal Singh


अपनी कस्ती उठाओ 
इस मन के भवर से मुझे निकालो,
 उलझ उलझ के मानो मुझसे ये कह रहे हो
 की कोई किनारा दिखाओ
जो लहरे तुफान सबके दिलो मै उठ रहे अपने लिए
उसे शांत करो अपने पतवार से .. 
अपनी कस्ती उठाओ
इस मन के भवर से मुझे निकालो...


...गम किस बात का... 

गम किस बात का है तुझे
कि उसने तेरा साथ छोड़ दिया
या इस बात का  कि उसने 
किसी और का हाथ थाम लिया.. 
किस कशमकश मे उलझ के 
बैठा है तु और किस 
प्रश्न का हल ढुंढ रहा है तु
जिसे रुकना था वो तो तोड़ गया
सारा बंधन 
अब तु किस बंधन को जोड़ने मे
लगा है...



एक दुआ है उस रब से 
कि मेरे माँ बाप के झोली मे इतनी खुशियाँ भर दे
 कि गमो को पनाह ना मिल पाये उनकी जिंदगी में .. 
उनके होठों पे मुस्कराहट सदा ऐसी बनी रहे 
कि आखों में आसुओं को जगह ना मिल पाये .. 
मेरे माँ बाप का सर सदा 
गर्व से इतना ऊँचा रहे कि
किसी और को मेरी नादानियों से 
उनका सर  झुकाने को वजह ना मिल पाये..



⋇⋆✦⋆⋇ एक तरफा इश्क ⋇⋆✦⋆⋇ 

उनसे इश्क की कोई उम्मीद नहीं करते हम.
क्योंकि एक तरफा प्यार करते हैं हम.
इश्क तो हमने उनसे बिना पुछे किया है..
फिर भी उनके इजहार का इंतजार करते है हम..!! 

वो मुझे हाँ बोले या ना बोले ये उनकी मर्जी. 
लेकिन मै तो उससे मोहब्बत बेशुमार करता हूँ.!
मुझे सुकुन मिलता है उन्हें छुप छुप के देखना..
उनके कदमों के पीछे पीछे खामोश होके चलना.
उनको छुये बिना भी उनका एहसास महसूस करना
उसके साथ ना होके भी उसके साथ के सपने बुनना..
अच्छा लगता है

ये एक तरफा मोहब्बत सच मे कमाल का लगता है..
बिना किसी उम्मीद के भी उम्मीदों मे जीना कमाल लगता है..!! 



⋇⋆✦⋆⋇ देश के लिए खेला होगा ⋇⋆✦⋆⋇ 

खेल के मैदान मे जब तु उतरा होगा 
तेरे मन के भीतर मे ना जाने 
कितने सवालों का तूफान उठा होगा,
 जिधर भी तुने नजरे उठा के देखा होगा 
तुझे करोड़ों भारतवासियों की उम्मीदों को हौसला
अपने कंधो पे दिखा होगा
 अपने मन में उठ रहे तूफानों को संभाल के
देश के लिए खेला होगा.. ✍✍



⋇⋆✦⋆⋇ बेजुबान नहीं हूँ मैं मौन हूँ मै ⋇⋆✦⋆⋇ 

बेजुबान नहीं हूँ मैं मौन हूँ मै
मै कौन हूँ उस अस्तित्व से अंजान हूँ मै
हर किसी ने मुझे एक अलग नाम से रचा है
खुद का कोई अस्तित्व है भी की नहीं 
इस सवाल मै खुद उलझी हूँ
 जन्म लेते ही घर की लक्ष्मी को सब दुत्काराते है
लेकिन घर को चलाने के लिए उसी लक्ष्मी को रखते हैं
घर के लिए बोझ समझी जाती है
लेकिन फिर भी घर का बोझ
 उठाने के लिए क्यों कहा जाता है
जब हमारे बिना संसार नही चल सकता तो 
फिर खुल के बोलने की इज्जात क्यों नही है 
हमेशा हमारी आवाजो को क्यों रौंदा जाता है
हमे वो सम्मान क्यों नहीं मिलता
बस इन्ही सवालों में उलझ गयी हुँ मैं
आखिर कौन हुँ मै मेरी अस्तित्व क्या है 


⋇⋆✦⋆⋇ वो आखरी मुलाकात ⋇⋆✦⋆⋇ 

वो आखरी मुलाकात आज भी याद है हमे 
जब उसके आखों मे सैलाब उमड़ रहे थे.. 

लफ्जो से वो अलविदा बोल रहे थे
और आखों से कुछ पल के लिए रोक रहे थे !! 

अपने जज्बातो को ऐसे छुपा रहे थे हमसे की
हम उन्हे पढ़ ना पाए ,.. 
 
फिर भी मैं उनकी आखों को पढ़ी जा रही थी और 
वो अपने सिसकियों को रोके जा रहे थे.. 

उसने जाते जाते गले ऐसे लगाया मुझे 
जैसे पूरी उम्र का तकादा कर रहे हो हमसे.. 

वो खुद को अलग कर रहे थे हमसे लेकिन 
दिल से वो हमे अपने करीब बुला रहे थे, 

वो रोते चले गये उनके संग बादल भी रोते गए 
वो आखरी मुलाकात आज भी याद है हमे !! 


⋇⋆✦⋆⋇ रिश्ता ⋇⋆✦⋆⋇ 

तेरा मेरा रिश्ता जन्मो का है 
जिसमे एक दूसरे के
सुख दुख मे साथ निभाने का है
तेरा मेरा रिश्ता एक दूसरे के
 जज्बातो से जुड़ा है
जिसमे ना किसी ने किसी को
 बांधा है ना ही किसी ने छोड़ा है
दोनों एक दूसरे के 
प्रेम के डोरी से खुद बंधे हैं


©Kajal Singh 

****************

Please read my quotes by....

Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "K"
Clicking on the tag of my name

You can bookmark this page in your browser to open my page directly.

Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.

Please give your feedback in Comment section.

Thanks.... 😊😊


**Tell about IconicQuote or
**Share the link  with your friends to join IconicQuote

*****************

Welcome Dear Writer

 Kajal Singh

Thanks. for posting your first quote in IconicQuote. I wish you will post here regularly. Your all post will be shown in one page ...


You can share your link & quotes with your friends. 

You can also post poetry & stories too...


Thanks

(IconicQuote)


Post a Comment

0 Comments

Thanks for visiting to IconicQuote.Search your name by Alphabet.Open your page via Url.Read your favorite writer's Quote.