⋇⋆✦⋇ प्रवाह.. ⋇⋆✦⋆⋇ 

प्रवाह की धारा चल रही है।
 हम सभी से कुछ ना कुछ कह रही है।।

 आज 21 में जी रहे हैं ।
आने वाले समय में 22 में पहुंच रहे होंगे।।

वर्ष समय तिथि का यह खेल है ।
कुछ मेरे साथ तो कुछ तेरे साथ भी यही मेल है।।

कहीं गम थी तो कहीं खुशी थी।
 कहीं तुम्हारे लिए तो कहीं हमारे लिए ।।

यह प्रकृति अपनी राह देख रही थी।
हम सब से कह रही थी।।

आज जो कुछ समय से चल रहा।
 उसके भी जिम्मेदार हम ही थे।।

 आने वाले समय में जो सुसमय आएगा।
 उसके कर्णधार हम ही होंगे।।

यह समय का प्रवाह है ।
हर किसी के लिए आवाज है ।।

आवाज ऐसी है जो हमें सुनाई देती रहती है ।
अनसुना करने पर वह स्वयं आवाज करने लगती है।।

 और हमें अपना अस्तित्व बताने।
 को मजबूर हो जाती है ।।

समय का प्रवाह है।
 आगे हम सभी के लिए यह कल्याणकारी राह है।।

राम शरण सेठ
 छटहाॅं मिर्जापुर उत्तर प्रदेश

 स्वरचित मौलिक अप्रकाशित 
सर्वाधिकार सुरक्षित

⋇⋆✦⋇ राम:आज ⋇⋆✦⋆⋇ 

समय बदला है।
 पर राम आज वही है।।

अयोध्या वही है ।
समस्याओं का रुप परिवर्तित है।।

शाश्वत चिरंतन परिवर्तन है ।
फिर भी उसी की जरूरत है।।

निस दिन पल पल।
 सब कुछ चल रहा है ।।

प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उस ।
काल की याद दिला रहा है।।

असत्य पर सत्य की विजय ।
गंभीर ना सुनाई दे रहा है।।

मानव राम और रावण का।
 निरंतर युद्ध चल रहा हो।।

नभ आज भी गर्जना कर रहे है।
अस्त्रों के अविष्कार अब भी हो रहे है।।

युद्ध की विभीषिका अभी।
 भी नहीं बदली है।।

 सब कुछ वैसा ही चल रहा है ।
बस वह युग बदल गया है ।।

वह इंसान बदल गया है।
 पर युद्ध के तरीके प्रत्यक्ष या ।।

अप्रत्यक्ष रूप से कुछ।
 उसी जैसे चल रहे हैं।।

राम शरण सेठ
 छटहाॅं मिर्जापुर

 उत्तर प्रदेश स्वरचित
मौलिक अप्रकाशित सर्वाधिकार सुरक्षित

⋇⋆✦⋇ समय ⋇⋆✦⋆⋇ 

समय की बात है।
 हर कोई अपना है ।।

हर कोई पराया है।
हर कोई समय का साथी है।।

 जो मिल रहा है वह सही है।
 वह समय के हिसाब से है।।

कभी दिन कभी रात है।
सब समय की बात है।।

समय से साक्षात्कार है।
राम भी है शरण भी ।

सब उसी के अनुसार।
चल रहा है।।

©राम शरण सेठ

****************

Please read my quotes by....

Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "R"
Clicking on the tag of my name

You can bookmark this page in your browser to open my page directly.

Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.

Please give your feedback in Comment section.

Thanks.... 😊😊


**Tell about IconicQuote or
**Share the link  with your friends to join IconicQuote