⋇⋆✦⋆⋇ याद ⋇⋆✦⋆⋇
जमाने के डर से भुला ना देना मुझे,
कभी याद आए मेरी तो चले आना,
सांस चलती रही तो फिर ज़रूर मिलेंगे,
वरना मेरी याद में एक दिया ज़रूर जला देना।
⋇⋆✦⋆⋇ कदमों के निशान ⋇⋆✦⋆⋇
अब ना कोई खुशी रही ना कोई अरमान रहे
अब तो इस जिस्म में जान भी नहीं.....
जिस तरह वो आई थी उसी तरह जुदा हो गई
अब फसलों के बीच दरमियां भी नहीं.....
वही खूबसूरत सफ़र वही खूबसूरत रास्ते
बस अब तेरे कदमों के निशान नहीं.....
मेरे सर पर इश्क़ का पागलपन तो था
अब शिकायत है की अब कोई इम्तहान नहीं.....
कोई साथ नहीं देता यहाँ सिवा मौत के
अब तो वफादारी इंसानों में भी नहीं.....
⋇⋆✦⋆⋇ दहेज प्रथा ⋇⋆✦⋆⋇
वो देखो एक प्यारी गुड़िया
फिर पिंजरे में कैद हो गई,
ज़िन्दगी उसकी अब जंग हो गई,
दहेज प्रताड़ना से वो तंग हो गई,
अब सहनशक्ति भी उसकी भंग हो गई,
बच्ची है उसकी गोद में उसको भी भूल गई,
फांसी का फंदा पंखे में डाल वो अब झूल गई,
उस नहीं गुड़िया की आवाज़ को सुनो दुनिया वालों
अब सिर्फ हम ही लोग नही पूरा समाज भी सुनो,
अब आवाज़ मेरी पहचाना लो तुम लोग
कब तक मेरे जैसी लड़कियाँ ऐसे ही मरेंगी,
दहेज प्रताड़ना से मुक्त करो हमें भी प्यार दो,
नहीं दे सकते प्यार हमें तो मां की तरह हमें भी मार दो।
⋇⋆✦⋆⋇ फ़ौजी की ज़ुबानी ⋇⋆✦⋆⋇
क्या खूब कहा है एक फ़ौजी ने...
घर पर एक नन्ही परी छोड़ आया हूँ,
फूलों की खुशबू को महकता छोड़ आया हूँ,
अपनी चाँद सी बीवी को मुस्कुराता छोड़ आया हूँ,
अपने यारों की वो गली जहाँ मस्ती हुआ करती थी उसे छोड़ आया हूँ,
बूढ़े बाप के आँखों में लौट आने की उम्मीद छोड़ आया हूँ,
वो बाग बगीचे वो खेत खलियान लहलहाता छोड़ आया हूँ,
अपने गाँव की वो सोंधी मिट्टी छोड़ आया हूँ ,
मुझे अपनी गोद में सुला लेना ऐ भारत माँ....
अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ....!
⋇⋆✦⋆⋇ ज़ुल्म भी इतने किए ⋇⋆✦⋆⋇
ज़ुल्म भी इतने किए हैं औरतों पर
आज उनकी दास्तां को लिखा है मैंने!
उस शाम को देख वो हादसा,
मानवता को मरता देखा मैंने,
कैसे कहूँ क्या था वाकया,
अपनी आँखों के सामने देखा मैंने!
हाथों में लिए तेज़ाब की बोतल,
आँखों में बदला देखा मैंने,
कुछ समझ ना सकी थी अभी कुछ भी,
वो अजीब मंज़र देखा मैंने!
क्या ये आजमाइशों का दौर है,
जहाँ इंसान को हैवान होते देखा मैंने!
नफ़रत और बदहवासी में मैंने,
इंसान की इंसानियत को खोते देखा मैंने!
©Nivedita Tripathi
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "N"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
*****************
Welcome Dear Writer
Nivedita Tripathi
Thanks. for posting your first quote in IconicQuote. I wish you will post here regularly. Your all post will be shown in one page ...
You can share your link & quotes with your friends.
You can also post poetry & stories too...
Thanks
(IconicQuote)
Please Register Yourself...
0 Comments