⋇⋆✦⋆⋇ स्वतंत्रता दिवस ⋇⋆✦⋆⋇
स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
जय हिन्द जय भारत जय भारत माता, वन्देमातरम
मंच के सभी पदाधिकारियों को नमन कोटि कोटि नमन प्रणाम करता हूं और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विषय पर एक आलेख लिख रहा हूं। भारतीय संस्कृति पर एक आलेख की शुरुआत करता हूं।
भारतीय संस्कृति हमारे राष्ट्र की भक्ति और ज्ञान, पहचान है युगों युगों से हम भारतीय संस्कृति की रक्षा और इसको बचाने का प्रयास करते रहे है हमारी संस्कृति हमारी जान है आन है शान है। एक दूसरो की भावनाओं का सम्मान है। सारा संसार हमारा परिवार है हम सब अलग अलग प्रांतों से है अलग अलग रीति रिवाज है अलग अलग खान पान है अलग अलग पहनावा है। फिर हम सब एक है।
अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति की पहचान है। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई भाई, सर्वधर्म समभाव हमारी संस्कृति का हिस्सा है।
हम किसी भी प्रांत में रहे, कोई भी वेशभूषा पहने, जाति पाती का कोई भेदभाव नहीं है, सभी को अपना अपना धर्म मानने की स्वतंत्रता है। सभी अपने अपने अंदाज में जीने का अधिकार है। यही हमारी संस्कृति की पहचान है। जहां नारियों की पूजा होती हैं वहां देवता निवास करते हैं, हमारी संस्कृति में नारी को सम्मान और प्रतिष्ठा की दृष्टि से देखा जाता है, नारी मां भगिनी बहिन बेटी को हमारी संस्कृति में बहुत ही मान सम्मान और आदर दिया गया है।
सबको अपना अपना धर्म मानने की स्वतंत्रता है। गाय को हमारी संस्कृति माता का दर्जा दिया गया है। हर घर में गाय निवास करे। उससे हमें घी दूध, मिलता है साथ ही हमारा घर पवित्र रहता है शुद्ध रहता है। गाय हमारी संस्कृति की पहचान है।
अनेकता में एकता यही हमारी संस्कृति की पहचान है सभी हिलमिल कर रहे, एक दूसरे को सुख दुःख में साथ दे। गरीब की सहायता करे, सभी धर्मो का आदर करे। भाई चारे से रहे, बड़ों का सम्मान करे, बुजुर्गो की सेवा ही हमारी संस्कृति की रक्षा और भक्ति है। देवताओं की पूजा अर्चना करे। ईश्वर की भक्ति और आराधना करे।
सारा संसार हमारा परिवार है। सबकी सहायता ही हमारा धर्म है गरीब की सहायता करना ही भगवान की भक्ति है। परमार्थ परोपकार और भक्ति हमारी संस्कृति की पहचान और शान है।
मेरी रचना स्वरचित मौलिक और अप्रकाशित है।
©कैलाश चंद साहू
बूंदी राजस्थान
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "K"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
*************************
आप मेरी रचनाओं को मेरे नाम से या मेरे नाम के पहले अक्षर "अ","ब","स" से सर्च कर पढ़ और शेयर कर सकते हैं...
और यदि IconicQuote के पेज को बुकमार्क करतें हैं तो ये पेज आपके Browser से सीधे खुल जाएगा ।
आप अपने रचनाओं को अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं ...
कमेंट सेक्शन में हमें अपने राय, सुझाव अवश्य दें...
एक -दूसरें की रचनाओं को पढ़कर आप उनके रचनाओं पर टिप्पणी कर सकते हैं, जिससे उनका भी मनोबल बढ़ेगा...
अपनें दोस्तों में यह लिंक शेयर करें और उनको भी मौका दें,
IconicQuote से जुड़ने का...
धन्यवाद
Please share it with your friends using links
0 Comments