⋆⋇✦⋆⋇ नमन है देश तुमको ⋇⋆✦⋇⋆
नमन है देश तुमको
देते हैं प्रेम का ये भेंट तुमको
मां तूने अपना प्यार हमें सदा ही दिया
फिर क्यों ना तुझे ये तन मन अर्पण हो
क्यों ना
तेरे सजदे में झुका हमेशा ये सर हो
नमन है मातृभूमि तुमको
जन्मभूमि मेरी,मेरे गौरव की छवि है
इसका भूगोल तो क्या इतिहास भी
शौर्य की कहानियों से बनी है
यूं ही नहीं इसकी गाथा में ,
मन बन जाता कवि है
सर पे हिमालय का ताज है
चरणों में कन्याकुमारी का राज है
गंगा,यमुना,कावेरी ,नर्मदा
प्रेम गीत गाती सर्वदा
खनिज संपदा, प्राकृतिक सौंदर्य
खाद्यान्न ,उर्वरता का शौर्य
ज्ञान की गंगा है यहां
विज्ञान आध्यात्म हरसू पनपता है जहां
वीर वीरांगनाओं की है धरती
कला और संस्कृति की होती है यहां सृष्टि
अपनी रक्षा में सर्वथा सक्षम है
फिर भी शांति का पालक हमारा ये वतन है
रजिया सुल्तान औरलक्ष्मी बाई
महाराणा प्रताप और भगत सिह भाई
आंख उठाया जिसने हमारी जन्मभूमि की ओर
उसने भारत मां की संतानों से सदा मुंह की खाई
यहां ना बेटियां बेटों से कम है
अनेकता में एकता का यहां गठन है
हम एक हैं,हमारी आत्मा नेक है
भारत मां की रक्षा में मन से सिपाही
यहां हर एक है
हम कदम बढ़ाएंगे,देश को उन्नति की ओर
लेके चलते जाएंगे
चंद्रयान ,मंगलयान बना चुके
अभी तो और नई ऊंचइयों को पाएंगे
बाहर से ही नहीं केवल
देश को हम अंदर से भी सुरक्षित बनाएंगे
हरपल गौरव इतिहास रचते जाएंगे
देश के लिए जिएंगे
और जीवन को उत्तम बनाएंगे
✍️निरूपा कुमारी
स्वरचित मौलिक रचना
©Nirupa Kumari
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "N"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
****************************
आप मेरी रचनाओं को मेरे नाम से या मेरे नाम के पहले अक्षर "अ","ब","स" से सर्च कर पढ़ और शेयर कर सकते हैं...
और यदि IconicQuote के पेज को बुकमार्क करतें हैं तो ये पेज आपके Browser से सीधे खुल जाएगा ।
आप अपने रचनाओं को अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं ...
कमेंट सेक्शन में हमें अपने राय, सुझाव अवश्य दें...
एक -दूसरें की रचनाओं को पढ़कर आप उनके रचनाओं पर टिप्पणी कर सकते हैं, जिससे उनका भी मनोबल बढ़ेगा...
अपनें दोस्तों में यह लिंक शेयर करें और उनको भी मौका दें,
IconicQuote से जुड़ने का...
धन्यवाद
0 Comments