हे राम मेरे
प्रभु राम,बस इतनी कृपा रखना हम पर
के प्राण निकले तो मुख से निकले तेरा नाम
के मेरे हाथों किसी का उद्धार हो जाए
के ऐसा हो प्रभु कि दुनिया खुशहाल हो जाए
कि सबको रहे आस तुझसे, विश्वास तुझ पर
के बन जाए सब के बिगड़े काम
हे राम मेरे
प्रभु राम,
बस इतनी कृपा रखना हम पर
के प्राण निकले तो मुख से निकले तेरा नाम
©Siddharth Thakur
0 Comments