Welcome to IconicQuote. Search your name by Alphabet. Open your page via Url. Read your favorite writer's Quote.

Search your name

कविताएं - Aditya Kumar



⋇⋆✦⋆⋇ वीर जवानों ⋇⋆✦⋆⋇ 

वीर जवानों कैसे तुमको शब्दों में बांधूंगा मैं,
देश की खातिर जो बंधा नहीं किसी मानव बंधन में,,
वह भारत माँ का लाल जो जिया सदा देश भक्ति में,
उसको कैसे बाँधू मैं अपने शब्दों के बंधन में,,

निपटा डालो ज़ालिम अत्याचारी को, दो ऐसी सीख,
हाथ उठे न फिर हथियारों पर , मांगने लगें भीख,,

भूलें सब पंगा लेना हमारे वीरों से, 
पूरा विश्व भी सीखे शौर्य हमारे जवानों से,,
मातृभूमि को माँ से ऊपर सिखाया-समझाया जिसने,
ऐसे माँ-बेटे को नम आँखों से नमन कर रहा पूरा देश,,
********


⋇⋆✦⋆⋇ तेरी यारी ⋇⋆✦⋆⋇ 

तूझसे और तेरी ग़ज़लों से यारी कर रहा हूँ,
मैं भी आजकल तेरी तरह बातें भारी कर रहा हूँ...
काफ़िया-रदीफ़, भला इनसे मुझको मोहब्बत कहाँ,
एक तेरे लिए ही तो शेर-ओ-शायरी कर रहा हूँ...
तुम तो हनोज़ की तरह अलविदा कह चले जाओगे,
मैं तेरे बाद तेरी यादों से ही तो ख़ुमारी कर रहा हूँ...

मेरी सुखन में लिखावट तो तेरी ही छिपी है न यारा,
अपना तखल्लुस डाल तुझसे गद्दारी कर रहा हूँ...
हम तो खुद अपने ठिकाने से ही बेखबर हैं यारा,
मैं तो बस आजकल हवाओं में सवारी कर रहा हूँ...
जानता हूँ हमारी दोस्ती का यूँ तो कोई मोल नहीं,
फिर भी तुझसे चन्द वादों की उधारी कर रहा हूँ...
*******


⋇⋆✦⋆⋇ कुल्हड़ की चाय ⋇⋆✦⋆⋇ 

"कुल्हड़ की चाय" - किसी के मिलने का बहाना, 
किसी के शादी की रश्म,कभी लबों से नकलती आह..... 
किसी सुबह रात भर के सपनों को सुनाने का सहारा, 
किसी शाम दिन भर की थकान उतारने का सहारा..... 
कितना नाज़ होगा इसे खुद पर, 
कितनी तारीफ़ मुकम्मल होगी इसे, 
कितनों की इकलौती मोहब्बत होगी..... 

इसे किसी के इजहार की ज़रुरत कहाँ, 
ना ही किसी मज़हब की चाह, 
बस दोपहर गली हो या रातों का अंधेरा..... 
इसे तो बस चाह है थरथराते होठों की, 
जो इसके गर्म बदन को मोहब्बत से चुम ले.....
और ये लहू के कतरे-कतरे में यूँ भर जाए, 
कि हर शख्स फ़िर लौट आए इस कूल्हड़ की चाय तक.....
******

⋇⋆✦⋆⋇ गरीब बच्चों की पुकार ⋇⋆✦⋆⋇ 

जो कभी सुनी न होगी तूने, 
भूखे बच्चों की चीख सुनाई देगी..... 
देख जरा इन आँखों में, 
ज़िन्दगी की सच्चाई दिखाई देगी..... 

भूल जाएगा तू सारी धुन, 
एक बार उन बच्चों का जरा रुदन तो सुन..... 

क्या भूखा गरीब हर बार मरेगा, 
या इनकी भी कोई पुकार सुनेगा..... 
इसमें गलती तुम्हारी भी नहीं है, 
बस याद रखो जो तुम भरपेट खा रहे हो,
ये उस गरीब की ही दुआ है..... 
*****

⋇⋆✦⋆⋇ ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव ⋇⋆✦⋆⋇ 

कभी रात तन्हाई में गुजरी, 
तो कभी दिन हलचल में बीत गया। 
कभी खुशियों ने परेशान किया, 
तो कभी गमों से प्रीत हुआ। 

कभी अच्छा दिल को रास न आया, 
तो कभी बुरा ही दिल को जीत गया। 
कभी दर्द निगाहों ने बयां किया, 
तो कभी ये ख़ामोश लबों का गीत हुआ।
*********


⋇⋆✦⋆⋇ ये मोहब्बत है जनाब ⋇⋆✦⋆⋇ 


ज़माने के रिवाज़ों की तंग गलियों से गुजरती, 
यह बेड़ियों में जकड़ी ख्वाहिश नहीं है... 
यह मोहब्बत है जनाब, इसे बांध पाने की गुंजाइश नहीं है! 

हुजूम चाहे लगा लो जुल्मों का, 
दम तोड़ दे,ये वो हरजाई नहीं है... 
यह मोहब्बत है जनाब,कोई मोल भाव या समझाइश नहीं है! 

वफ़ा की मोहताज है ये, लिपटे जिस्मों की शबाब नहीं है... 
यह मोहब्बत है जनाब,
बाजार के किसीे चौराहे पर बिकने वाली किताब नहीं है!
**********

©Aditya Kumar

****************

Please read my quotes by....

Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "A"
Clicking on the tag of my name

You can bookmark this page in your browser to open my page directly.

Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.

Please give your feedback in Comment section.

Thanks.... 😊😊


**Tell about IconicQuote or
**Share the link  with your friends to join IconicQuote

*****************

Welcome Dear Writer

 Aditya Kumar

Please Register

Thanks. for posting your first quote in IconicQuote. I wish you will post here regularly. Your all post will be shown in one page ...


You can share your link & quotes with your friends. 

You can also post poetry & stories too...


Thanks

(IconicQuote)


Post a Comment

0 Comments

Thanks for visiting to IconicQuote.Search your name by Alphabet.Open your page via Url.Read your favorite writer's Quote.