⋇⋆✦⋆⋇ सुखकर्ता दुखहर्ता ⋇⋆✦⋆
सुखकर्ता दुखहर्ता प्रिय गौरीनन्दन।
पधारो म्हारे घर, मैं करती हूँ वंदन।।
बुद्धि विवेक के तुम हो एक स्वामी।
विघ्नविनाशक के चरणों में नमन।।
रिद्धि सिद्धि के तुम साथ में आते।
शुभ लाभ पुत्रों सह निवास करते।।
सबकी पुकार सुनते लम्बोदर स्वामी।
मंगल करन दयावंत प्रभु विघ्न हरते।।
विशाल कर्णो से सुनते करुण पुकार।
ह्रदयों से नष्ट कर देते सारे विकार।।
उदर में समाहित उनकी सारी विद्याएँ।
प्रसन्न होकर देते सुख नाना प्रकार।।
प्रभु तुम्हारी कृपा के हम अभिलाषी।
सब कुछ तो जानते हो घट घट वासी।।
विपदा के काँटे कठिन काटो अपार।
ह्रदय बसो गणराज फ़िर दूर हो उदासी।।
PratibhaPathak
********
©Pratibha Pathak
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "P"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
3 Comments
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteवाह् बहुत खूब अल्फाज़ जी
ReplyDeleteवाह् बहुत खूब अल्फाज़ जी
ReplyDelete