⋇⋆✦⋇ 'जन जन का गौरव है हिंदी' ⋇⋆✦⋆⋇
*जन-जन का गौरव है हिंदी*
मन भावों की थाती हिंदी।
जन-मन की अभिलाषा हिंदी।
स्वाभिमान की परिभाषा हिंदी।
अटल आस्था का सौंदर्य है हिंदी।
भारत की धड़कन है हिंदी।
भारत की सांसें हैं हिंदी
जन- जन का गौरव है हिंदी।
हम सब की आशा-विश्वास है हिंदी।
संस्कृति की विरासत है हिंदी।
भारत की पहचान है हिंदी।
विश्व पटल पर छा रही हिंदी।
विश्व का सिरमौर बने हिंदी।
दुनिया का शृंगार करती हिंदी।
सोशल मीडिया में छा जारही हिंदी।
अखबारों के पन्नों में हिंदी।
चलचित्रों की आस है हिंदी।
कवि सम्मेलनों की महक हे हिंदी।
राजनीति की गलियारों में हिंदी।
राष्ट्र गीतों की धुन में झूमती हिंदी।
हमारी उन्नति का आधार है हिंदी।
पेट की बनती भाषा हिंदी।
दिल की बनती दिलदार हिंदी।
मन भावों की प्यारी हिंदी।
देश दुनिया की न्यारी हिंदी।
गरीब-अमीर की अभिलाषा हिंदी।
समता-सद्भाव की परिभाषा हिंदी।
दुनिया की दुलारी बनती हिंदी।
सम्मान की अधिकारी हिंदी।
समता-सूत्र को गढ़ती हिंदी।
विश्व बाजार में बढ़ती हिंदी।
इंटरनेट की बनती भाषा हिंदी।
तकनीकी में भी कमाल है हिंदी।
जनमानस पर छाती हिंदी।
रिश्ते-नाते में भाती हिंदी।
खुद के दम पर इठलाती हिंदी।
जाति-धर्म के भ्रम को तोड़े हिंदी।
जन-जन को व्यापार से जोड़े हिंदी।
प्यासे की गागर है हिंदी।
शब्द-भंडार की सागर है हिंदी।
भाषा विज्ञान भी अब माने हिंदी।
दुनिया में अब तुझको जाने हिंदी।
तुझ में अपार संभावना हे हिंदी।
हम सब की मनोभावना हिंदी।
पर अपने ही देश में क्यों उपेक्षित हिंदी ?
राष्ट्रभाषा का दर्जा क्यों नहीं पा रही हिंदी ?
-डॉ.कान्ति लाल यादव
(समता साहित्य अकादमी प्रदेश अध्यक्ष,राजस्थान)
मोबाइल नंबर. 8955560773
©Dr. Kanti Lal Yadav
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "K"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
****************************
आप मेरी रचनाओं को मेरे नाम से या मेरे नाम के पहले अक्षर "अ","ब","स" से सर्च कर पढ़ और शेयर कर सकते हैं...
और यदि IconicQuote के पेज को बुकमार्क करतें हैं तो ये पेज आपके Browser से सीधे खुल जाएगा ।
आप अपने रचनाओं को अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं ...
कमेंट सेक्शन में हमें अपने राय, सुझाव अवश्य दें...
एक -दूसरें की रचनाओं को पढ़कर आप उनके रचनाओं पर टिप्पणी कर सकते हैं, जिससे उनका भी मनोबल बढ़ेगा...
अपनें दोस्तों में यह लिंक शेयर करें और उनको भी मौका दें,
IconicQuote से जुड़ने का...
धन्यवाद
5 Comments
Nice सर
ReplyDeleteAdorable
ReplyDeleteNice one sir ji
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteVery nice sir
ReplyDelete