⋆⋇✦⋆⋇ जोश आज़ादी का ⋇⋆✦⋇⋆
भरा दिल में जोश आज़ादी का, कुछ ऐसा यूँ हिन्द के मतवालों में,
लिख गए स्वर्णिम इतिहास, वो स्वयं का देकर अमर बलिदानों में,,
शंखनाद किया रानी लक्ष्मीबाई ने, लोहा लिया जो अंग्रेज़ी सेना से,
चंद्रशेखर आज़ाद ने नाकों चने चबवाए, रूप बदल कर फिरंगी से,,
दिला गए हमें आज़ादी, बिना खडग बिना ताल के वो बापू गाँधी जी,
फाँसी पर झूले भगत, सुखदेव व राजगुरू, देश के लिए कुर्बानी दी,,
वीर सावरकर थे महान क्रांतिकारी,काले पानी की सज़ा उन्होंने पाई,
सुभाषचंद्र बोस की आज़ाद हिन्द फौज ने,अद्वितीय भूमिका निभाई,,
नमन करें हम हर सेनानी को, तोड़ी बेड़ियाँ जो दिलाती परतंत्रता है,
भारत माँ के लिए उस दीवानगी को, दिलाई जिसने हमें स्वतंत्रता है,,
सींच कर अपने लहू से उन्होंने, भारत माँ को स्वतंत्र करवाया है,
नमन धरा के उन वीरों को, आज़ादी की मिट्टी से तिलक लगाया है,,
मन में उठी जो टीस गुलामी की, आज़ादी का वो अलख जगाया है,
लोहा ले लिया तब अंग्रेज़ों से, आज़ाद भारत फिर तो हमने पाया है,,
शत्-शत् नमन है हरेक सेनानी को, स्वतंत्रता का अलख जगाया है,
गर्वित तब देश की हर वो माँ दिखी , जिसने अपना लाल गँवाया है,,
देकर बलिदान देश के वीर सपूतों ने, अपने लहू से इसे यूँ महकाया है,
स्वर्णिम अक्षरों में उन्होंने,नाम अपना धरा से फलक तक लिखवाया है।
-पूजा सूद डोगर
©Puja Sud Doegar
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "P"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
****************************
आप मेरी रचनाओं को मेरे नाम से या मेरे नाम के पहले अक्षर "अ","ब","स" से सर्च कर पढ़ और शेयर कर सकते हैं...
और यदि IconicQuote के पेज को बुकमार्क करतें हैं तो ये पेज आपके Browser से सीधे खुल जाएगा ।
आप अपने रचनाओं को अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं ...
कमेंट सेक्शन में हमें अपने राय, सुझाव अवश्य दें...
एक -दूसरें की रचनाओं को पढ़कर आप उनके रचनाओं पर टिप्पणी कर सकते हैं, जिससे उनका भी मनोबल बढ़ेगा...
अपनें दोस्तों में यह लिंक शेयर करें और उनको भी मौका दें,
IconicQuote से जुड़ने का...
धन्यवाद
0 Comments