⋇⋆✦⋆⋇ शिव महिमा ⋇⋆✦⋆⋇
सृष्टि का सृजन जिनसे होता वो शिव कहलाते है
डम डम डमरू जब बोले पाप सभी मिट जाते है
तपस्वी और योगी बनकर वो अघोरी बन जाते है
प्रेम भाव से जो उन्हें पुकारें वो भोलेनाथ हो जाते है
पापी और दुराचारी का उत्पात देख तांडव दिखाते है
क्रोध की ज्वाला से रुद्र बन सृष्टि संहारक कहलाते है
तांडव करके बन नटराजन वो उग्र रूप दिखाते है 'विक्रम'
माँ शक्ति से मिलकर भोले अर्द्धनारीश्वर कहलाते है
********
⋇⋆✦⋆⋇ जय जननी जय मातृभूमि ⋇⋆✦⋆⋇
जय जननी जय मातृभूमि तुझे हम सब शीश नवाते है
वंदन तेरे चरणों में करके माटी का मस्तक तिलक सजाते है
धन्य हुए हम इस पावन धरा पर जन्म हमारा पाकर के
विजय विश्व रहे मेरा भारत हम देश का गौरव गान गाते है
विश्व शांति का पाठ पढ़ाये विश्व का भारत गुरू बनकर के
सभी धर्मों को गले लगाकर भाईचारे का चहूं ओर सार बताते है
वीर सपूत खड़ा बनकर प्रहरी अपनी मातृभूमि की रक्षा को
राष्ट्र का मान बढ़ाने वाली हम भी वीरों की जननी को शीश झुकाते है
दुश्मन भी थर थर कांपे है भारत के वीर सपूत के आगे 'विक्रम'
हे मातृभूमि! तेरे सपूत जब सीमाओं पर अंगद सा ख़म भरते है
©Vikram Singh
****************
Please read my quotes by....
Searching my name in search bar or
Searching in Alphabet seaction "V"
Clicking on the tag of my name
You can bookmark this page in your browser to open my page directly.
Please share my quote to your friends by...
Clicking on the Share buttons given below.
Please give your feedback in Comment section.
Thanks.... 😊😊
**Tell about IconicQuote or
**Share the link with your friends to join IconicQuote
2 Comments
Super betaal😃😃👌👌👌you are a great writer 👌👌 keep writing. God bless you always 🥰🤣
ReplyDeleteAwesome writer you are... 👌👌👌I'm a big fan of yours... Love your writings so much 🙏🤗🤩💐❤️🍫
ReplyDelete