Welcome to IconicQuote. Search your name by Alphabet. Open your page via Url. Read your favorite writer's Quote.

Search your name

गलतियां हम लड़कियों की-- Sujata Kumari

 गलतियां हम लड़कियों की


निर्भया के साथ दुष्कर्म हुआ क्योंकि वो निकली थी रात को साथ किसी लड़के के

देखो गलती तो प्रियंका रेड्डी की भी थी औरत होके क्यों निकली वो देर रात सड़कों पे


हां मर्द हैं ,बहक जाते हैं,समझो ना तुम ,जिस्म को थोड़ा और ढक लेती ना

शराबी था हो गई गलती ,जहां होना था दुष्कर्म वहां जाने से खुद को रोक लेती ना ,


उम्र छोटी थी माना ,हुआ था दर्द तुम्हे, तो क्या तुम न्याय की गुहार लगाओगी

लड़की होने की औकात भूल के , पालनहार पुरुष जात पे तुम लांछन लगाओगी,


तुम सबसे अलग बनोगी तो अपने सपनों को चूड़ियों में कैद भला करेगा कौन 

तुम ऊंचे न्याय के आसमां में उड़ोगी तो पायल को बेड़ी बनाके पैरों में डालेगा कौन,


माफ़ करके गलतियां सारी ,मांग में सिंदूर सज़ा के निभा लो अपना धर्म 

एक कमरे में कर लो कैद खुद को फिर देखे कैसे होता है देश में ये दुष्कर्म,


उफ्फ ये लड़कियां भी ना ,खुद के गुनाहों पे हर बार ही पर्दा डालती हैं

खुद करवा के शोषण अपना सड़क पे ये न्याय का झंडा निकालती हैं।


©Sujata Kumari


*******************************

Please read my quotes by....


Searching my name in search bar or

Searching in Alphabet seaction "S"

Clicking on the tag of my name


You can bookmark this page in your browser to open my page directly.


Please share my quote to your friends by...

Clicking on the Share buttons given below.

Please give your feedback in Comment section.


Thanks.... 😊😊


**Tell about IconicQuote or

**Share the link  with your friends to join IconicQuote

Post a Comment

1 Comments

Thanks for visiting to IconicQuote.Search your name by Alphabet.Open your page via Url.Read your favorite writer's Quote.