ख्वाब क्या हैं ?
वो जो हम कुछ पाना , कुछ बदलना चाहते हैं
वो जो हम सोचना कि हम जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं
हजार सवाल पुछती हैं हकीकत हमसे और होते हैं उनके जवाब भी
वो जो हमे हार मानने नही देते , ऐसे होते हैं ख्वाब ।
ख्वाब जीने की वजह देते हैं , ख्वाब जिंदगी सजा देते हैं
ख्वाब हो तो मुश्किल से मुश्किल बाजी भी खेली जा सकती हैं
ख्वाब हो तो जिंदगी की जंग जीती जा सकती हैं ।
ख्वाब मुश्किल रास्तों से गुज़रना सिखाती हैं
ख्वाब हकीक़त के अंधेरे में रोशनी दिखाती हैं
ख्वाब उम्मीदों के भंडार हैं
ख्वाब जो हैं तो फिर हम अकेले नहीं
फिर क्यो हम ये सोचते हैं की हम अकेले हैं
वास्तविकता ने हमारी नींद क्या छीनी, हम तो ख्वाब देखना ही भूल गए।
हमें ख्वाब देखना चाहिए , ख्वाब हमारे खुशियों की चाभी हैं
पर इसका मतलब ये नहीं की हम ख्वाबों की दुनिया में ही डूबे रहे
उन हसीन ख्वाबो को जीने के लिए अथक प्रयास भी होनी चाहिए ।
जो मिले वो सही , ये विचारधारा कितनी गलत हैं
अब हम जीने आए हैं तो अच्छे से जीते हैं
अब सिर्फ हकीकत मैं जिएंगे तो पता नहीं
हाँ अगर आखों में ख्वाब हो तो जिंदगी हसीन बना सकते हैं ।
जिंदगी की एक अलग ही सीमा हैं
यहाँ सिर्फ हम ही खुद को पुनर्जीवित कर सकते हैं
इसलिए हकीकत के चलतें अपना रास्ता मत मोड़ना
कुछ भी हो जाएं ख्वाब देखना मत छोड़ना ।
By : Pritee Sahu
Hope u like it ☺️☺️
0 Comments